उत्तर प्रदेश

बिग ब्रेकिंग-:(चमोली) जोशीमठ को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों के साथ की बैठक. दिए अहम निर्देश ।।

Ad

चमोली 12 जनवरी

 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनील आइटीबीपी कैंप में सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और भूधंसाव की जांच में लगे विभिन्न प्रतिष्ठानों के वैज्ञानिकों, जिला प्रशासन, पुलिस एवं आवश्यक सेवाओं से जुड़े जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(रामनगर) उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर के दो अधिकारी हुए सेवा निवृत।।

सीएम ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा हमारी सबसे बडी जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत सभी इंतेजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने भूधंसाव की जांच में लगे विभिन्न प्रतिष्ठानों के वैज्ञानिकों से भी वार्ता की और जोशीमठ में भूधंसाव कारणों में चल रहे शोध और अध्ययन के बारे में जानकारी ली। वैज्ञानिकों ने अब तक की जांच के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए बताया कि प्रत्येक नजरिए से भूधंसाव कारणों का गहनता से सर्वेक्षण किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(चंपावत) डीएम ने कहा मानसून और पंचायत चुनाव. अधिकारी रात्रि में भी करेंगे भ्रमण. हो अनिवार्य उपस्थित ।।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान नरसिंह मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना के साथ दिन की शुरूआत करते हुए सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की।

To Top