
चंदन हॉस्पिटल. हल्द्वानी में जटिल हृदय सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न।
हल्द्वानी-: चंदन हॉस्पिटल, हल्द्वानी ने एक 38 वर्षीय महिला., श्रीमती जयन्ती देवी की जटिल ओपन हार्ट सर्जरी सफलतापर्वक की है। वह कई वर्षों से गंभीर हृदय रोग से पीडित थीं, जिसमें माइट्रल स्टेनोसिस, ट्राइकसपिड रिगरजिटेशन और क्रॉनिक एट्रियल फाइब्रिलेशन शामिल थे।
मरीज को तीव्र कंजेस्टिव हर्ट फेलियर की शिथितिमें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉ, विकास सिंह के नेतृत्व में विशेषज्ञ कार्डियक टीम ने निम्नलिखित जटिल शल्य क्रियाएं सफलतापूर्वक संपन्न कीं. माइट्ल वाल्व प्रतिस्थापन (मैकेनिकल वाल्व) टाइकसपिड वाल्व मरम्मत थके (क्लॉट) की निकासी लेफ्ट एटियल एपेंडेज का बाहरी लिगेशन
सर्जरी के बाद मरीज को गहन देखभाल में रखा गया और चौथे दिन पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर उन्हें छुट्टी दे दी गई। यह सफलता कुमाऊं क्षेत्र में उन्नत हृदय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में चंदन हॉस्पिटल की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
