उत्तराखण्ड

बिग ब्रेकिंग-: उत्तराखंड परिवहन निगम के लिए बड़ी खबर,उत्तर प्रदेश सरकार ने अवशेष बची 100 करोड़ रुपए की राशि का किया भुगतान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योगी आदित्यनाथ का जताया आभार ।।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा परिवहन निगम की परिसम्पत्तियों की अवशेष एक सौ करोड़ की धनराशि उत्तराखण्ड परिवहन निगम को उपलब्ध कराने के लिये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) शादी सीजन प्रारंभ,जनपद में नए नोटों की कालाबाजारी पर सख्ती, डीएम ने गठित किए विशेष जांच दल ।।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अवशेष धनराशि रू. 100 करोड़ की धनराशि उत्तराखण्ड परिवहन निगम को भुगतान कर दिये जाने से दोनो राज्यों के परिवहन निगम के मध्य आस्तियों के विभाजन की समस्या का समाधान हुआ है। इससे उत्तराखण्ड परिवहन निगम को अपनी अवस्थापना सुविधाओं के विकास में मदद मिलेगी।

To Top