उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट(उत्तराखंड) आज रात से बदलेगा मौसम का मिजाज ।।

देहरादून-:रविवार को कुछ इलाकों में आंशिक राहत के बाद राज्य के मैदानी इलाकों में फिर से कोहरा छाने की उम्मीद है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को देर रात/सुबह के दौरान उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना के संबंध में पीली चेतावनी (वॉच) जारी की है। इसके अलावा, आज देर रात और सुबह के समय हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों के कई हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा सोमवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) बेल बाबा स्थित वाहन फिटनेस सेंटर पर आयुक्त का छापा. कल की घटना के बाद एक्शन में आयुक्त।।

राज्य की अस्थायी राजधानी देहरादून के लिए, मौसम विज्ञान केंद्र ने आज मुख्य रूप से साफ आसमान रहने का पूर्वानुमान लगाया है और देर रात/सुबह के दौरान धुंध छाए रहने की संभावना है। सोमवार को देहरादून में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 23 डिग्री सेल्सियस और सात डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की उम्मीद है। राज्य के मैदानी क्षेत्रों हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में रात और सबुह के समय मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है। मंगलवार को राज्य के 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। राज्य के लगभग सभी हिस्सों में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश होने के आसार हैं। बारिश से मैदानी इलाकों में कोहरे में कमी आएगी। इसके साथ ही सूखी ठंड से भी राहत मिल सकेगी। वहीं रविवार को सर्द हवाएं चलने और कोहरा पड़ने से मैदानों में मौसम ठंडा रहा। रुड़की में अधिकतम तापमान 17

To Top