अल्मोड़ा

दु:खद(उत्तराखंड) सेना में तैनात उत्तराखंड का सैनिक शहीद,आज पहुंचेगा पार्थिव शरीर।।।

अल्मोड़ा उत्तराखंड के लिए दुखद भरी खबर है यहां सीमा पर तैनात सोमेश्वर तहसील के चनौदा, बूंगा निवासी कमल सिंह भाकुनी मणिपुर में शहीद हो गए। उन्हें संदिग्ध हालात में गोली लगी थी। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को उनके गांव पहुंचेगा। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) भारी बरसात को लेकर ऑरेंज अलर्ट के चलते इस जनपद के भी स्कूलों में अवकाश. DM के आदेश।।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मणिपुर में तैनात 16 कुमाऊं रेजीमेंट के सैनिक कमल सिंह भाकुनी उम्र 24 वर्ष को ड्यूटी के दौरान संदिग्ध हालात में गोली लग गई। इस घटना में वह शहीद हो गए। वह चार वर्ष पूर्व सेना में भर्ती हुए थे.
बताया जा रहा है कि कमल 25 दिन पहले ही अवकाश के बाद ड्यूटी पर लौटे थे। शहीद के पिता चंदन सिंह भाकुनी गांव में ही खेती-बाड़ी करते हैं जबकि माता दीपा भाकुनी गृहणी हैं। उनका बड़ा भाई प्रदीप भाकुनी भी सेना में है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) उत्तराखंड में रेल परियोजनाओं को लगेंगे पंख. इस बजट से होंगे यह काम रेलमंत्री ने गिनाई प्राथमिकताएं।।

ग्राम प्रधान रमेश भाकुनी कहते हैं कमल की शहीद होने की खबर मिली हैं। बताया कि उनका पार्थिव शरीर बुधवार यानी आज पहुंचेगा।

To Top