उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(हल्द्वानी)चंदन हॉस्पिटल ने दी एसएसबी जवानों को ट्रेनिंग।।

हल्द्वानी: एसएसबी जवानों को चंदन हॉस्पिटल ने दी 2 दिवसीय इमरजेंसी मैनेजमेंट ट्रेनिंग
हल्द्वानी। देश की सीमाओं पर तैनात जवानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चंदन हॉस्पिटल, हल्द्वानी द्वारा एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) के जवानों के लिए 2 दिवसीय “बीएलएस एवं इमरजेंसी मैनेजमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम” का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जवानों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी चिकित्सा सहायता देने के लिए तैयार करना रहा।


कार्यक्रम के दौरान जवानों को बेसिक लाइफ सपोर्ट (CPR), ट्रॉमा मैनेजमेंट, एयरवे मैनेजमेंट, एम्बुलेंस संचालन और इन्फेक्शन कंट्रोल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मॉक ड्रिल, CPR प्रैक्टिस, एम्बुलेंस सिमुलेशन और रियल-लाइफ सीनारियो के माध्यम से जवानों को आपात स्थितियों में सही निर्णय लेने के लिए प्रशिक्षित किया गया।
प्रशिक्षण में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. मुनीब रहमान ने इमरजेंसी एवं एम्बुलेंस सेवाओं पर मार्गदर्शन दिया, जबकि डॉ. रवि कुमार ने एयरवे मैनेजमेंट और क्रिटिकल केयर, तथा डॉ. विकास ने ट्रॉमा एवं आपातकालीन प्रबंधन पर जानकारी साझा की। वहीं, मिस जया जॉन (ICN) ने इन्फेक्शन प्रिवेंशन एवं कंट्रोल के बारे में विस्तार से बताया।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)ADG प्रशासन ने चारधाम यात्रा श्री बद्रीनाथ एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा ।।


अस्पताल के सीईओ डॉ. परवेज अहमद ने कहा कि देश के जवान हमारी शान हैं और उन्हें समय पर सही मेडिकल स्किल्स देना उनकी और देश की सुरक्षा को मजबूत करता है। मेडिकल डायरेक्टर डॉ. नितीश ने बताया कि आपातकालीन स्थिति में हर सेकंड की अहमियत होती है और यह प्रशिक्षण जवानों को उसी समय का सही उपयोग करना सिखाता है।
प्रशिक्षण में शामिल एसएसबी जवानों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे बेहद उपयोगी और जीवन रक्षक बताया। जवानों ने कहा कि इस प्रशिक्षण से उन्हें न केवल नई सीख मिली, बल्कि किसी भी आपात स्थिति में अपने साथियों की जान बचाने का आत्मविश्वास भी मिला।
चंदन हॉस्पिटल का यह प्रयास इस बात का संदेश देता है कि जब हमारे जवान देश की रक्षा करते हैं, तो उनकी सुरक्षा और जीवन के लिए बेहतर तैयारी करना भी समाज का कर्तव्य है।

To Top