उत्तर प्रदेश

बड़ी खबर(उत्तराखंड) बरसात और हिमपात से समूचे उत्तराखंड में पड़ेगी कड़ाके की ठंड.कोहरा भी छाएगा सड़कों पर.मौसम विभाग का अलर्ट।।

देहरादून-: उत्तराखंड में आज मौसम करवट बदलेगा आज पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान है जबकि मैदानी इलाकों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है. राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिलों में कुछ स्थानों पर घने से बहुत घने कोहरे की संभावना के संबंध में चेतावनी (अलर्ट) जारी की है। मौसम विभाग का कहना है कि यह संभावना 3 जनवरी तक राज्य के हरिद्वार और देहरादून जनपदों में देखने को मिलेगी इसके अलावा आज प्रदेश के मैदानी इलाकों में कई स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा, शनिवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बहुत हल्की बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है जिसके चलते समूचे राज्य में शीत लहर चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) सेतु आयोग की बैठक में सीएम धामी ने दिए अहम निर्देश ।।

राज्य की अस्थायी राजधानी देहरादून के लिए मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान लगाया है कि आसमान मुख्यतः साफ से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहने और सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना है। आज देहरादून में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 24 डिग्री सेल्सियस और आठ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
शुक्रवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा. शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान देहरादून में क्रमशः 24.8 डिग्री सेल्सियस और 7.1 डिग्री सेल्सियस, पंतनगर में 20 डिग्री सेल्सियस और 9.4 डिग्री सेल्सियस, मुक्तेश्वर में 13 डिग्री सेल्सियस और 4.1 डिग्री सेल्सियस और नई टिहरी में 15 डिग्री सेल्सियस और 4.6 डिग्री सेल्सियस था। देहरादून में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से क्रमश: चार डिग्री और एक डिग्री अधिक रहा जबकि पंतनगर में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। मुक्तेश्वर में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक था जबकि नई टिहरी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक था

To Top