उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (उत्तराखंड)बाबा केदार के धाम पहुंचे गायक कैलाश खेर. की पूजा अर्चना, व्यवस्थाओं को सराहा।।

Uttarakhand city news Kedarnath Dham

श्री केदारनाथ धाम पहुंचे गायक कैलाश खेर, बोले—श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या के बीच भी शानदार प्रबंधन; पीएम मोदी के विजन और सीएम धामी के नेतृत्व की प्रशंसा

श्री केदारनाथ धाम में गूंजा ‘जय जय केदारा’: गायक कैलाश खेर ने की व्यवस्थाओं की सराहना

प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने गुरुवार को श्री केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दिव्य दर्शन प्राप्त कर विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने यात्रा हेतु की गई व्यवस्थाओं की खुलकर सराहना करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या के बावजूद यात्रा सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संचालित हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  विस्तृत खबर(लालकुआं) खेत की चौकीदारी बनी काल, हाथी ने पटक पटक के उतारा मौत के घाट ।।

कैलाश खेर के मंदिर परिसर में पहुंचने पर जिला प्रशासन, केदार सभा के सदस्यों तथा मंदिर समिति के सदस्यो ने उनका स्वागत किया वहीं श्रद्धालुओं में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला। कैलाश खेर ने अपना लोकप्रिय भक्ति गीत ‘जय जय केदारा’ प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया, जिसमें उपस्थित श्रद्धालु भी भावविभोर होकर शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(किच्छा) अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग का औचक निरीक्षण यहां अल्ट्रासाउंड मशीन हुई सील ।।

उन्होंने कहा कि मा० पीएम नरेंद्र मोदी के विजन एवं मा० मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में श्री केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस, तीर्थ पुरोहितों, मंदिर समिति, केदार सभा से सदस्यों से मुलाकात कर यात्रा व्यवस्थाओं की जानकारी ली, तथा यात्रा हेतु की गई बेहतर व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि इतनी अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के बावजूद व्यवस्था बनाए रखना प्रशंसनीय है।

यह भी पढ़ें 👉  दुखद (उत्तराखंड) पुलिस परिवार के लिए दुखद खबर, अपर उप निरीक्षक का निधन ।‌।

कैलाश खेर ने उच्च हिमालयी क्षेत्र की विषम परिस्थितियों के बीच भी श्रद्धालुओं की सुगम एवं सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन एवं पुलिस की तत्परता की सराहना की। उन्होंने जिलाधिकारी विशाल मिश्रा सहित जनपद की समस्त प्रशासनिक टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि बाबा केदार की नगरी में पहुंचकर मन को अद्भुत शांति और ऊर्जा मिलती है।

To Top