उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड)पांच मोटर साइकिलों के साथ दो गिरफ्तार, क्या इसमें कोई आपकी बाइक तो नहीं ।।

Uttarakhand city news उत्तराखंड में अपराधों के ग्राफ जहां बढ़ रहे हैं वहीं पुलिस भी इन गिरोह के नेक्सस को तोड़ने में जुटी हुई है पुलिस ने एक एऐसे गिरोह को पकड़ा है जो मोटरसाइकिल को बेचकर काली कमाई कर रहे थे ।
हरिद्वार जनपद कोतवाली ज्वालापुर पुलिसने चोरी की कुल 05 मोटर साइकिल के साथ पुलिस दो लोगों को गिरफ्तार किया है, पकड़े गए आरोपित दोनों युवकों की पहचान
सोनू राठी पुत्र जय भगवान सिंह निवासी ग्राम खातला खटला जिला जींद हरियाणा, प्रवीण कश्यप पुत्र सतपाल कश्यप निवासी सुखी नदी इंदिरा विकास कॉलोनी खड़खड़ी जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है पकड़े गए आरोपियों से पांच मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
बीते दिनों आनन्द कुमार पुत्र हरमन सिंह निवासी सुभाष नगर व वादिया रानी पत्नी जावेद निवासी ग्राम सराय ज्वालापुर हरिद्वार की लिखित तहरीर पर मोटर साइकिल चोरी के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पर अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर )अब चंपावत जनपद आया प्रदेश में अब्बल ।।

चोरी वाहनों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए तथा मुखवीर तंत्र को एक्टिव किया। सतत प्रयासों के पश्चात पुलिस टीम ने दिनांक 17/04/2026 को 02 संदिग्ध को चोरी की मोटर साइकिल के साथ नहर पटरी निकट रेगुलेटर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  (रेलवे ब्रेकिंग) लालकुआं अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन, तीन महीने और बढ़ा इस स्टेशन पर ठहराव।।

पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की निशांदेही पर बहादराबाद नहर पटरी को जाने वाले मार्ग की झाड़ियां से चार अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। बरामद वाहनों में से 02 वाहनों के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमें दर्ज हैं जबकी अन्य तीन वाहनों के बारे में अन्य थानों से मालुमात की जा रही है। आरोपी नशे के खर्चे पुरा करने के लिए वाहन चोरी को अंजाम देते थे। दर्ज मुकदमों में धारा 317(2) 3 (5) BNS की बढ़ोतरी की गई ।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)ADG प्रशासन ने चारधाम यात्रा श्री बद्रीनाथ एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा ।।

बरामदगी-
1-मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस (ज्वालापुर से संबंधित)
2-मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस (ज्वालापुर से संबंधित)
3-बजाज CT 100 चेसिस नंबर MD2B37AY7KRA80339
4- हीरो स्प्लेंडर रंग काला नीला इंजन नंबर-HA10EJDHK56046
5- हीरो स्प्लेंडर रंग नीला काला रजिस्ट्रेशन नंबर UK08M7097
पुलिस विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर अन्य जानकारी भी जुटा रही है।

To Top