उत्तराखण्ड

(रेलवे ब्रेकिंग) लालकुआं अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन, तीन महीने और बढ़ा इस स्टेशन पर ठहराव।।

Uttarakhand city news रेल प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुविधा हेतु गाड़ियों का ठहराव लुधियाना स्टेशन के स्थान पर ढंडारी कलां स्टेशन पर दिया गया है। 09 गाड़ियों का पूर्व में ढंडारी कलां स्टेशन पर दिया गया ठहराव आगामी 03 महीनों के लिये सितम्बर, 2026 तक निम्नवत बढ़ा दिया गया है। ये गाड़ियाँ अपने पूर्ववत ठहराव एवं समयानुसार विस्तारित अवधि में ढंडारी कलां स्टेशन पर ठहराव के साथ चलाई जायेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)उत्तराखंड में मौसम बदलने की संभावना. लेकिन बढ़ेगा भी तापमान ।।

अवधि विस्तार-

  • 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस का ढंडारी कलां स्टेशन पर ठहराव 30 सितम्बर, 2026 तक बढ़ा दिया गया है।
  • 22552 जलंधर सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस का ढंडारी कलां स्टेशन पर ठहराव 27 सितम्बर, 2026 तक बढ़ा दिया गया है।
  • 14616 अमृतसर-लालकुआँ एक्सप्रेस का ढंडारी कलां स्टेशन पर ठहराव 26 सितम्बर, 2026 तक बढ़ा दिया गया है।
  • 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस का ढंडारी कलां स्टेशन पर ठहराव 30 सितम्बर, 2026 तक बढ़ा दिया गया है।
  • 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस का ढंडारी कलां स्टेशन पर ठहराव 30 सितम्बर, 2026 तक बढ़ा दिया गया है।
  • 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस का ढंडारी कलां स्टेशन पर ठहराव 29 सितम्बर, 2026 तक बढ़ा दिया गया है।
  • 22474 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस का ढंडारी कलां स्टेशन पर ठहराव 27 सितम्बर, 2026 तक बढ़ा दिया गया है।
  • 14604 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस का ढंडारी कलां स्टेशन पर ठहराव 30 सितम्बर, 2026 तक बढ़ा दिया गया है।
  • 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस का ढंडारी कलां स्टेशन पर ठहराव 28 सितम्बर, 2026 तक बढ़ा दिया गया है।
To Top