उत्तर प्रदेश

(बड़ी खबर)अब हल्द्वानी का बेटा एनडीए में जाकर करेगा देश सेवा .हुआ चयन !!

उत्तराखंड एक ऐसा राज्य है जहां पर 90% लोग भारतीय सेना में जाकर अपनी देश की सीमाओं पर सुरक्षा करना अधिक पसंद करते हैं आज यही युवा अपनी प्रतिभा के दम से प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है। हर मुहाने पर आगे बढ़ रहे है। इसी कड़ी में एक नाम और जुड़ गया है मनोज जोशी का। हल्द्वानी के प्रतिष्ठित विज्डम पब्लिक स्कूल के प्रतिभावान छात्र मनोज जोशी ने कड़ी मेहनत कर NDA में ऑल इंडिया 66वीं रैंक पाई है। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके स्कूल बल्कि उनके माता पिता के अलावा उत्तराखंड का नाम रोशन हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) अब संसद में उठा हल्द्वानी. रुद्रपुर. टनकपुर. लालकुआं. रामनगर मेट्रो ट्रेन चलाने जाने की मांग ।।

बता दें कि हल्द्वानी निवासी मनोज जोशी बचपन से ही सेना में अधिकारी बनना चाहते थे। अब उनका बचपन का सपना जल्द पूरा होने जा रहा है। उनका चयन एनडीए में हुआ है। ऑल इंडिया 66वीं रैंक प्राप्त कर उसने विद्यालय का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता पर स्कूल और उनके परिवार में खुशी का माहौल है। मनोज ने इसका श्रेय उसने अपने माता-पिता राजेन्द्र प्रसाद जोशी एवं तुलसी जोशी, स्कूल प्रबंध निदेशक राजेन्द्र सिंह पोखरिया, प्रधानाचार्य त्रिवेणी चन्द्र कबडवाल एवं समस्त गुरुजनों को दिया है। हल्द्वानीन्यूज़

To Top