उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (नैनीताल) दिल्ली की सफारी खाई में गिरी, यूपी के पांच लोगों की मौत,SDRF ने किए सभी शव बरामद। ।

जनपद नैनीताल में वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से हुआ दर्दनाक हादसा, SDRF ने किये 05 शव बरामद।

आज दिनाँक 25 नवंबर 2023 को आपदा कंट्रोल रूम, नैनीताल द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि छड़ा क्षेत्रान्तर्गत पंगोट से लगभग 40 किमी आगे बागनी गांव में एक वाहन अनियन्त्रित होने से खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) CM धामी ने कहा 3700 पदों पर लोगों को मिलेगी नियुक्ति. CM ने 153 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र।।

उक्त सूचना मिलते ही SI मनोज रावत के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

उक्त घटना में एक टाटा सफारी (DL 3C CC 0957) वाहन 700 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था जिसमें उत्तरप्रदेश निवासी 05 लोग सवार थे जिनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) 442 स्मार्ट क्लास रूम का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ. इन विद्यार्थियों को किया सम्मानित।।

SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर कड़ी मशक्कत करते हुए पांचों शवों को बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  (स्कूल छुट्टी अपडेट)[चंपावत] बनबसा और टनकपुर के मैदानी क्षेत्रों के स्कूलों में आज छुट्टी.नहीं बजेगी घंटी ।।

मृतकों का विवरण:-

  1. सुमित सिंह पुत्र इकबाल सिंह R/O बिजली फॉर्म तहसील बिलासपुर रामपुर उत्तरप्रदेश
  2. रवि प्रताप सिंह पुत्र बलबीर सिंह R/O उपरोक्त
    3.जगरूप सिंह पुत्र अमरीक सिंह R/O रतनपुर बिलासपुर रामपुर, उत्तरप्रदेश, 4गुरु नाम पता अज्ञात 5जस्सू नाम पता अज्ञात
To Top