उत्तराखण्ड

(बड़ी खबर)GATE 2024 Result हुआ जारी. वेबसाइट पर जाकर देखें अपना रिजल्ट।।

GATE 2024 Result declared: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस ने गेट एग्जाम 2024 रिजल्ट का ऐलान कर दिया है। आईआईएससी की वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर गेट रिजल्ट 2024 का लिंक एक्टिव किया जा चुका है। गौरतलब है कि कुछ देर पहले तक गेट की वेबसाइट खुल नहीं रही थी। इसपर 502 bad gateway एरर आ रहा था। ऐसा इसलिए क्योंकि वेबसाइट पर IISc गेट रिजल्ट अपलोड करने की प्रक्रिया चल रही थी। अब नतीजे ऑनलाइन अपलोड किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) बेल बाबा स्थित वाहन फिटनेस सेंटर पर आयुक्त का छापा. कल की घटना के बाद एक्शन में आयुक्त।।

भारतीय विज्ञान संस्थान ने पहले ही गेट 2024 रिजल्ट डेट की जानकारी दे दी थी। निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, 16 मार्च 2024 को गेट रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। आप इस खबर में आगे दिए गए डायरेक्ट लिंक को क्लिक करके अपना परिणाम देख सकते हैं। लेकिन स्कोरकार्ड के लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना होगा।

GATE result download: स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस
आईआईएससी गेट 2024 की ऑफिशियल वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाएं।
होम पेज पर थोड़ा नीचे की तरफ स्क्रॉल करें। आपको इंपॉर्टेंट डेट्स में 16 मार्च, 2024 | अनाउंसमेंट ऑफ रिजल्ट ऑफ गेट 2024 का लिंक मिलेगा। इसे क्लिक करें।
GATE login का पेज खुल जाएगा। यहां अपना गेट एनरोलमेंट नंबर या ईमेल एड्रेस, पासवर्ड और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा भरकर लॉगिन पर क्लिक करें।
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे सेव कर लें।
डायरेक्ट लिंक से GATE result 2024 download करने के लिए क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर)उत्तराखंड और SDRF के हेड कांस्टेबल आशिक अली ने ऐसे बचाया शिव भक्त को गंगा में डूबने से ।।

फिलहाल रिजल्ट देखकर आपको ये पता चल जाएगा कि आपने परीक्षा पास की है या नहीं। आपको गेट एग्जाम में कितने नंबर मिले हैं। लेकिन गेट 2024 का स्कोरकार्ड अभी नहीं आया है। परीक्षा संचालित करने वाले आईआईएससी बेंगलुरू ने बताया है कि 23 मार्च को गेट का स्कोरकार्ड जारी किया जाएगा। उस दिन आप रिजल्ट डाउनलोड करने की तरह ही स्टेप्स फॉलो करके अपना गेट स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

To Top