उत्तराखण्ड

(बड़ी खबर) देहरादून लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर आई बड़ी अपडेट. इस दिन से होगा नियमित संचालन ।।

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की अतिरिक्त सुविधा के लिये 22545/22546 लखनऊ जं.-देहरादून-लखनऊ जं. वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन 26 मार्च, 2024 से सप्ताह में 06 दिन (सोमवार को छोड़कर) निम्नवत किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) क्या मिला बजट में राज्य को, सीएम धामी ने बताया ऐतिहासिक, दूरदर्शी, समावेशी, सर्वस्पर्शी और सर्वग्राही है आम बजट ।।


22545 लखनऊ जं.-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस 26 मार्च, 2024 से सप्ताह में 06 दिन (सोमवार को छोड़कर) लखनऊ जं. से 05.15 बजे प्रस्थान कर बरेली जं. से 08.35 बजे, मुरादाबाद जं. से 09.57 बजे तथा हरिद्वार से 12.15 बजे छूटकर देहरादून 13.35 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 22546 देहरादून-लखनऊ जं. वंदे भारत एक्सप्रेस 26 मार्च, 2024 से सप्ताह में 06 दिन (सोमवार को छोड़कर) देहरादून से 14.25 बजे प्रस्थान कर हरिद्वार से 15.31 बजे, मुरादाबाद जं. से 17.45 बजे तथा बरेली जं. से 19.05 बजे छूटकर लखनऊ जं. 22.40 बजे पहुँचेगी।
इस वंदे भारत एक्सप्रेस में 08 कोचों का वंदे भारत रेक लगाया जायेगा।

To Top