उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट(उत्तराखंड) राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय,यहां होगी बरसात और हिमपात,

Uttarakhand city news.com Dehradun उत्तराखंड राज्य मौसम विभाग ने 3 घंटे का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के उत्तरकाशी,चमोली एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा होने की संभावना मौसम विभाग में जताई है जबकि हरिद्वार एवं उधम सिंह नगर जनपदों के कुछ क्षेत्र में उथला कोहरा रहने की संभावना मौसम विभाग ने सुबह 6:00 से 9:00 तक जताई है , मौसम विभाग में इन दो जनपदों में येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को यातायात के दौरान सतर्कता बरतने की बात कही है।

उत्तराखंड में 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले दो दिन मौसम का मिजाज बदला रहेगा। देहरादून सहित ज्यादातर क्षेत्रों में 23 जनवरी को दिनभर बादल छाए रहने से बारिश की संभावना है।

मैदानी क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की चेतावनी भी दी गई है। देहरादून में मंगलवार को दिनभर बादल मंडराते रहे, जबकि कई जगहों पर चटक धूप खिली रही।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) अभी-अभी इस जनपद में लगे भूकंप के झटके ।।

प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में धूप और बादलों की आंख-मिचौली चल रही है, लेकिन बारिश और बर्फबारी नहीं होने के कारण पारे में वृद्धि दर्ज की जा रही है। ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है, जिससे कड़ाके की ठंड भी कम हो गई है और गर्मी का एहसास होने लगा है।

देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पर्वतीय जिलों में बुधवार और गुरुवार को बादल छाए रह सकते हैं, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह के अनुसार, बुधवार को प्रदेश में आंशिक छाए रहने के आसार हैं। नैनीताल, उधम सिंह नगर, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी और देहरादून में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ ओलावृष्टि हो सकती है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं सुबह के समय हल्का कोहरा पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) भारी बारिश और हिमस्खलन की संभावना,इस जनपद में कल स्कूलों में अवकाश, जिलाधिकार, ने दिए आदेश ।।

देशभर में मौसम प्रणाली:

पश्चिमी विक्षोभ को उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जाता है।

प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण पश्चिमी राजस्थान और इससे सटे पाकिस्तान के हिस्सों पर है।

एक और पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और आसपास के इलाकों पर देखा जा रहा है।

चक्रवाती परिसंचरण मन्नार की खाड़ी और उससे सटे श्रीलंका के ऊपर समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई।

लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं, तमिलनाडु में हल्की बारिश दर्ज हुई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) इन पुलिस कर्मियों को मिला राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक, 137 अधिकारी भी किए जाएंगे कल सम्मानित, देखें सूची ।।

अगले 3 से 4 दिनों के दौरान मध्य भारत में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ने की उम्मीद है।

अगले 2 से 3 दिनों के दौरान महाराष्ट्र का न्यूनतम तापमान भी बढ़ सकता है।

22 जनवरी के बाद गुजरात क्षेत्र के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाया रहा।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी हिमालय में हल्की छिटपुट बारिश और बर्फबारी संभव है।

22 से 23 जनवरी के बीच पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में वर्षा और बर्फबारी की तीव्रता और प्रसार बढ़ जाएगा।

22 और 23 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है

Ad Ad
To Top