उत्तराखण्ड

UP-प्रेमिका से मिलने के लिए बना दुल्हन,महिलाओं ने ऐसे किया भंडाफोड़, शादी के घर का था मामला, हुआ फरार।।

प्रेमिका से मिलने के लिए बना दुल्हन महिलाओं ने ऐसे किया भंडाफोड़

भदोही
उत्तर प्रदेश के भदोही शहर में एक ऐसा मामला आया जिसे सुनकर हर कोई प्रेम में पागल युवक की चर्चा कर रहा है यहां दुल्हन के भेष में
लड़की के घर पहुंचे युवक की घर वालों ने दुल्हन बने प्रेमी को जमकर पीट दिया ।
दुल्हन को विदा कर वापस पहुंचे परिजनों को वापस उसी घर में एक दूसरी नई नवेली दुल्हन देखकर महिलाएं सकते में पड़ गई महिलाओं ने जब उस दुल्हन को पूछा तो वह विभिन्न तरह की बातें बना कर महिलाओं को गुमराह करने लगी इसी दौरान किसी को शक हो गया तो महिलाओं ने उसका घूंघट हटाया तो उसके नकली बाल जमीन पर गिर गए और फिर जो हुआ उसकी उसने कल्पना नहीं की थी महिलाओं ने जमकर दुल्हन के भेष में आए युवक की पिटाई कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)इस दिन होगी कैबिनेट की अहम बैठक. अनेक फैसलों पर लगेगी मुहर।।

आप भी पढ़ें👉
बिग ब्रेकिंग -:आज की सबसे बड़ी खबर, सितारगंज चीनी मिल चलेगी पीपी मोड पर, 4 साल बाद मिल के घूमेंगे पहिए ।।

यहां एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए इस कदर बेचैन हुआ कि वह दुल्हन बनकर उसके घर पहुंच गया। वह महिलाओं के बीच बैठा था,

फिर क्या था हंगामा हो गया। उसकी महिलाओं ने पिटाई कर दी। इस बीच मौका पाकर वह फरार हो गया। महिला बनकर पहुंचे युवक ने एकदम नई नवेली दुल्हन की तरह श्रृंगार किया था। उसने लहंगा पहनकर नकली बाल भी लगाए थे। चर्चा है कि युवक शादी वाले घर में अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंचा था।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा.कार खाई में गिरी,6 लोगों की मौत।।

यहां एक कस्बे में लड़की की 31 मई को शादी थी। एक जून की सुबह दुल्हन की विदाई हुई। विदाई के बाद परिवार की महिलाएं एक जगह बैठी थीं। इसी बीच एक युवक लाल जोड़े में महिलाओं के कपड़े पहनकर घूंघट डाले हुए उन महिलाओं के बीच में जाकर बैठ गया। उस वक्त किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन कुछ देर बाद उसके हाव-भाव देखकर महिलाओं को शक हुआ। महिलाओं ने कहा- एक दुल्हन तो विदा हो गई। दूसरी कहां से आ गई।
हंसी ठिठोली के बीच महिलाओं ने उससे परिचय पूछा तो उसने महिलाओं के अंदाज में बोलना शुरू कर दिया। महिलाओं ने घूंघट हटाने के लिए कहा तो वह आनाकानी करने लगा। पकड़े जाने के बाद भी उसने महिलाओं की आवाज निकालकर भ्रमित करने की कोशिश की। इस दौरान उसकी पिटाई भी की गई। लोग पुलिस को सूचना देने ही वाले थे कि तभी बाइक से दो युवक पहुंचे और वह दौड़कर बाइक पर बैठकर मौके से भाग गया। तब से युवक का कहीं कुछ पता नहीं चल रहा है।
इलाके में चर्चा है कि जिस घर में शादी थी, उसी घर में युवक की प्रेमिका भी आई हुई थी। शादी के चलते घर में भीड़ थी। ऐसे में युवक को लगा कि दुल्हन बनकर वहां जाने से उसे कोई पकड़ नहीं पाएगा। हालांकि, उसका यह नाटक कुछ ही देर चल पाया। हालांकि, परिजनों ने इस मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की है

To Top