उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट(देहरादून) बदरीनाथ धाम में मौसम का दूसरा हिमपात.कड़ाके की ठंड प्रारंभ. तीन घंटे का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी.इन जनपदों में होगी बरसात ।।

देहरादून-: उत्तराखंड में बदलते मौसम के मिजाज के बीच राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने 3 घंटे का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए सुबह 6:00 बजे से लेकर 9:00 बजे तक राज्य के उत्तरकाशी. चमोली. तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गरजन वाले बादल विकसित होने तथा बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है मौसम विभाग का कहना है कि इसके अलावा शेष जनपदों में कोई उल्लेखनीय मौसम परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा
वही शुक्रवार को बदरीनाथ धाम मे दोपहर बाद अचानक मौसम खराब होने के बाद धाम में बर्फबारी शुरु हुई। धाम में बर्फबारी होने से बदरीनाथ मंदिर के पीछे बर्फ जम गई। बदरीनाथ धाम में हुई बर्फबारी के बाद कडाके की ठंड भी धाम में हो रही है।
शुक्रवार को बदरीनाथ धाम में मौसम खराब होने के बाद सीधे बर्फबारी हुई है। धाम मे ये सीजन की दूसरी बर्फबारी हुई है। बर्फबारी होने से नीलकंठ, नर नारयण पर्वत सहित उच्ची चोटी बर्फ से ढक गई है। मौसम के खराब होने के बाद बदरीनाथ धाम में बर्फबारी शुरु होने से कडाके की ठंड भी धाम में हो रही है।
शनिवार को चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। जिससे तापमान में खासी गिरावट आ सकती है। बद्रीनाथ धाम में बर्फबारी और यमुनोत्री धाम में बारिश के कारण पारा गिर गया है और तीर्थयात्रियों को जबर्दस्त ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) सीएम धामी के निर्देश के बाद सुरक्षा संवर्ग और आईटी संवर्ग के लिए 58 पदों के सृजन की स्वीकृति।।

उत्तराखंड की ऊंचाई वाले इलाकों की मौसम का मिजाज बदलने लगा है। बद्रीनाथ धाम में शुक्रवार दोपहर बाद हुई बर्फबारी से ठंड में जबरदस्त इजाफा हुआ है तो वहीं यमुनोत्री धाम सहित आसपास के क्षेत्र में बारिश हुई है। इसके कारण धाम आने वाले तीर्थयात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
शनिवार को 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में 6 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) यहां अवर अभियंता का हुआ स्थानांतरण ।।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

उच्च हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षों की सक्रियता बढ़ने से बारिश की संभावना भी है। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में हल्की बारिश और बर्फबारी के साथ-साथ बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)इस विभाग में हो गए बंपर तबादले ।।।

इन दिनों में तापमान में गिरावट आ सकती है। निचले इलाकों में भले ही दोपहर के समय गर्मी महसूस की जा रही हो लेकिन शाम के समय से ठिठुरन बढ़ रही है और लोग जैकेट पहनने लगे हैं।
वही अल्मोड़ा जिले में भी तापमान डिग्री सेल्सियस नीचे आने से ठंड का असर बढ़ गया है। यहां बादल छाए रहने से धूप का असर कम रहा और तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई।

बागेश्वर जिले में नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक ठंड का असर बढ़ गया है। बूंदाबांदी और सर्द हवाएं ठंड में इजाफा कर रही हैं।

To Top