
देहरादून-:मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व /बूढ़ी दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लोक पर्व एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत सामाजिक जीवन में जीवंतता प्रदान करने का कार्य करते हैं, इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की है।
श्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु के जन्मदिवस (बाल दिवस) पर बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि बच्चे देश का भविष्य हैं, दुनिया के बेहतर कल के लिए बच्चों का वर्तमान सुरक्षित होना आवश्यक है। बच्चों के संतुलित और समग्र विकास से ही हम देश और समाज को खुशहाल बना सकते हैं।
