
हल्द्वानी
पति की मौत के बाद महिला द्वारा दूसरी शादी एक ऐसे कड़वे अनुभव देकर गुजरी कि इस घटना को वह जिंदगी भर भूल नहीं सकती ऐसा ही एक मामला हल्द्वानी क्षेत्र में हुआ जहां एक महिला ने अपने पति की मौत के बाद दूसरी शादी कर ली लेकिन महिला के दुर्भाग्य ने यहां भी पीछा नहीं छोड़ा और उसकी नाबालिग बेटी को उसके सौतेले पिता ने जीवन की खुशियों को रौंदकर उसके साथ बलात्कार कर डाला जिसके बाद पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मामला करीब तीन माह पुराना है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राजपुरा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर सौंपते हुए कहा है कि विगत 10 अगस्त की शाम वह किसी काम से घर से बाहर गई हुई थी। घर में उसकी नाबालिग पुत्री अकेली थी। इस दौरान सौतेले पिता ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। साथ ही मुंह बंद रखने की धमकी दी। घटना के बाद किशोरी गुमसुम रहने लगी।
जब उसने इसका कारण जानने पर किशोरी ने सोमवार को पीडि़ता ने आपबीती मां को सुनाई। महिला पीडि़ता को लेकर थाने पहुंची और आरोपी सौतेले पति पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कर आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट में केस दर्ज किया। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि महिला के पति की कई साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद उसने दूसरे व्यक्ति से शादी की। सौतेले पिता ने पुत्री को घर में अकेला पाकर दुष्कर्म किया। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
