उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग (हल्द्वानी)बदमाश ने युवक को मारी गोली, युवक घायल,अस्पताल में भर्ती ।

Ad

हल्द्वानी
यातायातनगर क्षेत्र में घर के बाहर छिपे एक बदमाश ने युवक को गोली मार कर घायल कर दिया। चीख-पुकार के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल युवक को उठा कर हल्द्वानी चिकित्सालय पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है।
घायल युवक की पत्नी ने यातायात नगर चौकी में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। गोली चलाने वाले बदमाशों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस गोलीकांड की जांच में जुट गई है। घटना शुक्रवार देर रात की है। गन्ना सेंटर निवासी केशव गंगवार शादी ब्याह में वेटर का काम करता है। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब11.30 बजे केशव एक शादी समारोह से घर वापस लौटा था। घर के नीचे बाइक खड़ी कर वह जैसे ही सीढिय़ों पर चढ़ तो नीचे छिपे बदमाश ने उसे गोली मार दी। गोली युवक के बाएं हाथ पर लगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) फिर वाहन दुर्घटनाग्रस्त. चालक रेस्कयू ।।

गोली की आवाज से मौके पर चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायल केशव को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक खोखा बरामद किया। केशव की पत्नी की तहरीर ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस आस-पास सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

To Top