उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग-: 56-LKU भाजपा का चुनाव प्रचार हुआ तेज, आज बंगाली कॉलोनी में भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट का खुला प्रचार कार्यालय ।।

Ad

लालकुआं-: भारतीय जनता पार्टी ने लालकुआं में चुनाव प्रचार तेज करते हुए विभिन्न स्थानों में अपने कार्यालय खोलने प्रारंभ कर दिए हैं इसी कड़ी में आज बंगाली कॉलोनी क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन वरिष्ठ भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी एवं पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष ठाकुर उमाशंकर सिंह ने करते हुए डॉ मोहन सिंह बिष्ट के पक्ष में मतदान कर विजय बनाने का आह्वान किया ।
इस दौरान भाजपा के जिला मंत्री संजीव शर्मा,नामित सभासद संजय अरोड़ा,मंडल उपाध्यक्ष हरीश नैनवाल, उमेश तिवारी, विनोद श्रीवास्तव,अरुण प्रकाश, पुनीत मेलकानी , विनोद शर्मा युवा मोर्चा के बॉबी संभल ,मनोरंजन अधिकारी बूथ अध्यक्ष नित्यानंद आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे ।
इसके अलावा लालकुआं के मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट के नेतृत्व में विभिन्न वार्डों में घर घर जाकर जनसंपर्क कर भाजपा के विधायक प्रत्याशी डॉ मोहन बिष्ट के समर्थन में आने वाली 14 फरवरी को भाजपा के पक्ष में कमल का बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी को विजय बनाने का आग्रह किया इस अवसर पर मंडल के जनसंपर्क प्रभारी विनोद श्रीवास्तव मंडल महामंत्री राजकुमार सेतिया सभासद धन सिंह बिष्ट सैनिक प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी सुरेंद्र लोटनी अरुण प्रकाश, नफीस, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जाकिर हुसैन,संजय अरोड़ा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री प्रेम नाथ पंडित , महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता चौहान, सभासद राजलक्ष्मी पंडित, महिला मोर्चा की महामंत्री चंद्राकोर, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सीमा रावत आदि लोग उपस्थित रहे

To Top