Uttarakhand city news Haldwani कुमाऊं की लाइफ लाइन कहीं जाने वाली तथा राज्य में सबसे अधिक राजस्व आय अर्जित करने वाली गौला नदी के निकासी का खनन सत्र अब जल्द ही समाप्त होने वाला है बुधवार तक गौला नदी के समस्त गेटों से खनन के बाद करीब 8 लाख घन मीटर शेष खनन लक्ष्य रह गया है प्रतिदिन करीब 34 हजार घन मीटर निकलने वाले उप खनिज के हिसाब से देखा जाए तो करीब 23 दिनों तक अब गौला नदी के निकासी गेटों पर फाबड़े और बेलचे की खनक सुनाई दी जा सकेगी ।
गौरतलब है कि हल्द्वानी से लेकर उधम सिंह नगर के शांतिपुरी तक गौला नदी के विभिन्न निकासी गेटों पर 7000 से अधिक वाहनों का प्रतिदिन नदी में संचालन होता है तथा प्रतिदिन करीब 34000 से लेकर 36000 घन मीटर तक वाहनों के द्वारा उपवन खनिज की निकासी की जाती है राज्य में सबसे अधिक राजस्व आय देने वाली गौला नदी में पहली बार खनन लक्ष्य सामान्य रूप से चला है तराई पूर्वी वन विभाग के गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी ने बताया कि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो मई के दूसरे पखवाड़े में खनन लक्ष्य पूरा हो जाएगा ।




