पंतनगर में लेडीज़ क्लब का स्पोर्ट्स डे उत्साह के साथ सम्पन्न
पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के लेडीज़ क्लब द्वारा विश्वविद्यालय के स्टीवेंसन स्टेडियम में स्पोर्ट्स डे का भव्य आयोजन किया गया। क्लब की अध्यक्षा श्रीमती वीना चौहान के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सदस्याओं ने उत्साह और उमंग के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया।
स्पोर्ट्स डे के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, ऊर्जा और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का माहौल पूरे समय जोश और उत्साह से भरा रहा।
इस आयोजन को सफल बनाने में क्लब की सचिव विजया लक्ष्मी, खेल मंत्री शिल्पी गुप्ता एवं उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। उनके समर्पण और बेहतर प्रबंधन के चलते कार्यक्रम सुचारु रूप से सम्पन्न हुआ।
स्पोर्ट्स डे का मुख्य उद्देश्य महिला सदस्यों के बीच स्वास्थ्य, फिटनेस और आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा देना था, जिसमें आयोजन पूरी तरह सफल रहा।
लेडीज़ क्लब, पंतनगर ने भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प व्यक्त किया है।




