उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(हल्द्वानी) फिर हादसे में गई जान, बड़ा सड़क हादसा ।।

लालकुआं: राष्ट्रीय राजमार्ग पर आईओसी डिपो के सामने बने अव्यवस्थित कट पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हल्द्वानी से लालकुआं की ओर जा रहे एक ऑटो की चौराहे पर नेक्सॉन कार से जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लाइन नंबर-10, आजाद नगर बनभूलपुरा (हल्द्वानी) निवासी शोएब अपने भाई शाहरुख और अन्य परिजनों के साथ ऑटो संख्या UK04TB-2641 से लालकुआं जा रहे थे। इसी दौरान आईओसी डिपो के सामने हाईवे पर बने कट को पार कर रही नेक्सॉन कार (संख्या UK04AN-4247) से ऑटो की तेज भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पलट गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
ऑटो में चार बच्चों समेत कुल नौ लोग सवार थे। हादसे में गफूर बस्ती निवासी रोजी (पत्नी शाहरुख, उम्र 28 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शाहरुख (पुत्र रफीक, 35 वर्ष), उनके चार बच्चे—अरहान (10 वर्ष), अर्श (8 वर्ष), उजैर (4 वर्ष) और मन्नत (4 माह), साथ ही ऑटो चालक शोएब का पुत्र रफीक, मुकद्दस (45 वर्ष) और मेहरू बी अंसारी (14 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी शंकर सिंह नयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत हल्द्वानी के अस्पताल भेजा गया।

To Top