उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(देहरादून)बदलेगा मौसम का मिजाज.तापमान में आएगी गिरावट.देखे साप्ताहिक मौसम।।

Uttarakhand city news dehradun उत्तराखण्ड में आगामी दिनों में मौसम का मिला-जुला रुख देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 18 और 19 अप्रैल को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश या गर्जन के साथ बारिश की संभावना है। 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
20 अप्रैल को वर्षा की गतिविधियां सीमित होकर मुख्यतः उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ तक सिमट जाएंगी। शेष जनपदों में मौसम साफ रहने के आसार हैं।
21 और 22 अप्रैल को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। इसके बाद 23 अप्रैल को एक बार फिर ऊंचाई वाले जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जबकि बाकी क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहेगा।
मौसम विभाग ने फिलहाल किसी प्रकार की गंभीर चेतावनी जारी नहीं की है, लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ग्रुप सी 72 रिक्त पदों के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की प्रारंभ ।।

देहरादून।
उत्तराखण्ड में तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है, हालांकि अगले 24 घंटों में इसमें हल्की गिरावट के संकेत हैं। मौसम विभाग द्वारा 17 अप्रैल 2026 को जारी पूर्वानुमान के अनुसार मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में सामान्य से थोड़ा अधिक दर्ज किया गया।
पिछले 24 घंटों में हरिद्वार के रुड़की में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि नैनीताल के मुक्तेश्वर में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इसके बाद अगले 2-3 दिनों में तापमान फिर से 1 से 3 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है।

To Top