हरिद्वार।
जनपद हरिद्वार की तहसील क्षेत्र के ग्राम बाड़ीटीप में अवैध रूप से संचालित स्टोन क्रशर के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्राप्त शिकायत और वीडियो के आधार पर विभागीय टीम ने 17 अप्रैल 2026 को मै० अवनी स्टोन क्रशर का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण में पाया गया कि उक्त स्टोन क्रशर को पूर्व में 14 दिसंबर 2025 को सीज किया जा चुका था, इसके बावजूद संचालक द्वारा बिना अनुमति के इसे दोबारा चलाया जा रहा था।
प्रशासन ने इसे गंभीर उल्लंघन मानते हुए संचालक/स्वामी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की सुसंगत धाराओं में कोतवाली लक्सर में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और बिना अनुमति संचालित इकाइयों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




