उत्तराखण्ड

(बड़ी खबर)उत्तराखंड के लिए बड़ी खबर.पंतनगर विश्वविद्यालय एशिया में. टॉप हंड्रेड में शामिल.दे बधाई ।।

पन्तनगर विश्वविद्यालय एशिया के अग्रणी विश्वविद्यालयों में शामिल।

पन्तनगर-: उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है उत्तराखंड के अग्रणी पन्तनगर विश्वविद्यालय को हाल ही में घोषित क्यूएस टाॅप दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालयों की श्रेणी में 73वीं रैंक में स्थान मिला है। विश्वविद्यालय के कुलपति डा. मनमोहन सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस रैकिंग में सम्मिलित भारत के अन्य विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों द्वारा इस वर्ष एशिया महाद्वीप में कुल 856 विश्वविद्यालयों ने प्रतिभाग किया था, जिनमें से 148 विश्वविद्यालय भारत देश के हैं। उन्होंने बताया की यह पहला कृषि विश्वविद्यालय है और इसके बाद दो और कृषि विश्वविद्यालयों तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय एवं कृषि विज्ञान विष्वविद्यालय, बैंगलोर है, जिन्होंने अपना स्थान क्यूएस रैंकिंग में बनाया। इस उपलब्धि के लिए कुलपति, डा. मनमोहन सिंह चौहान ने विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों, वैज्ञानिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है तथा उनके सहयोग हेतु आभार प्रकट किया है। साथ ही विश्वविद्यालय को और आगे ले जाने का आह्वान किया है। निदेशक संचार डा. जे.पी. जायसवाल ने बताया कि वर्ष 2021-22 में विष्वविद्यालय का क्यूएस रैंकिग में 361वां स्थान था जोकि अब 2022-23 में क्यूएस रैंकिग में 73वां स्थान पर पहुंच गया है और कुलपति डा. मनमोहन सिंह चौहान की एक वर्ष के कार्यकाल की बड़ी उपलब्धि है।।

To Top