अन्य

लमगड़ा में विधानसभा उपाध्यक्ष ने लगाई चौपाल।

अल्मोड़ा

विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने जनपद के विकास खण्ड लमगड़ा के  ग्राम पंचायत ढौरा एवं कत्यारी में चैपाल लगाकर लोगों की जन समस्याएं सुनी। उन्होंने विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए दूरभाष से वार्ता कर विभागीय अधिकारियों को गांव की जनसमस्याओं को दूर करने के निर्देश दिये साथ ही ग्रामीण विकास के लिए सभी अधिकारियों को टीम भावना से कार्य करने को कहा। उन्होंने जनता से अपील की वे केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाये। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी आड़े नहीं आयेगी। उन्होंने विकास कार्यों हेतु विधायक निधि से धनराशि देने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान उनके साथ क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

To Top