उत्तर प्रदेश

मौसम अपडेट(देहरादून) आज सुबह से होगी बरसात की शुरुआत‌ .इन जनपदों में होगी बरसात.बढ़ेगी ठंड. रहे सावधान।।

देहरादून-:राज्य में मंगलवार को मौसम करवट लेगा और पांच पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान है कि आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में अलग-अलग स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने और 3,000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होने की संभावना है। उधर मौसम विभाग ने सुबह तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के उधम सिंह नगर एवं हरिद्वार मैदानी जनपदों में सुबह और शाम उथला कोहरा होने की संभावना जताई है, सुबह 9:00 बजे तक जारी तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान में इस दौरान उथला कोहरा होने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है।। इस दौरान ठंड बढ़ने से मुसीबत बढ़ेगी तथा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की भी बात मौसम विभाग ने कही है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(पंतनगर) दीजिए बधाई.पंतनगर विश्वविद्यालय की शोध छात्रा को ऑस्ट्रेलिया भी देगा डॉक्टरेट की डिग्री.।।

राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आगे पूर्वानुमान लगाया है कि राज्य की अस्थायी राजधानी देहरादून में आसमान मुख्यतः साफ से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय धुंध छाने की संभावना है जबकि आज देहरादून में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 21 डिग्री सेल्सियस और सात डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में गिरावट के अनुमान से आज देहरादून में ठंड का असर बढ़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(कावड़ यात्रा) हल्द्वानी-रुद्रपुर.चोरगलियां- हल्द्वानी. लालकुआं-किच्छा. और यह भी भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित।।

इस बीच, सोमवार को विभिन्न स्थानों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः देहरादून में 22.4 डिग्री सेल्सियस और 7.6 डिग्री सेल्सियस, पंतनगर में 23.2 डिग्री सेल्सियस और 5.6 डिग्री सेल्सियस, मुक्तेश्वर में 13.5 डिग्री सेल्सियस और चार डिग्री सेल्सियस और 15.5 डिग्री सेल्सियस और 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।।

To Top