उत्तराखण्ड

दुखद(उत्तराखंड)नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने 23 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार।।

Uttarakhand city news dehradun -:नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने छह घण्टे के अन्दर गिरफ्तार करने में सफलता पाई है पकड़े गए युवक की पहचान अब्दुल रहमान पुत्र मौ0 अय्युब, निवासी मौहल्ला बिसातियान नजीबाबाद जिला बिजनौर उ0प्र0 हाल पता किरायेदार सलमान रक्षा विहार टंकी के पास थाना रायपुर देहरादून उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ा हादसा(उत्तराखंड) बोरवेल के गड्ढे में गिरकर एक व्यक्ति की मौत।।

पुलिस के अनुसार एक महिला चन्दर रोड नई बस्ती देहरादून ने थाना रायपुर देहरादून में एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि अब्दुल रहमान द्वारा वादिनी की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया गया है । प्रार्थना पत्र के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना रायपुर पर बलात्कार व पोक्सो अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (हल्द्वानी) वीकेंड और कैंचीधाम दर्शन, बदलेगा यातायात प्लान ।।

प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने थाना प्रभारी रायपुर को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये जिसके क्रम में थाना रायपुर पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गयी । गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के सम्बन्ध मे जांच पड़ताल करते हुए अब्दुल रहमान पुत्र मौ0 अय्युब को 06 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में म0उ0नि0 पिंकी पंवार,कानि0 मनोज कुमार, प्रदीप सिंह आदि थे।

To Top