उत्तराखण्ड

दु:खद (उत्तराखंड)उधम सिंह नगर में हुआ भीषण सड़क हादसा,तीन दोस्तों की हुई दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम ।।

जसपुर:- उधम सिंह नगर के जसपुर से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है यहां एक कार का ट्रक से भीषण सड़क हादसा हो गया बारात से वापस कार से लौट रहे तीन दोस्तों की दुनिया ही खत्म हो गई इस घटना से परिवार सहित पूरे शहर में शोक की लहर है ।

मिली जानकारी के अनुसार अल्टो कार सं. यूके 06 वाई 8230 से तीन दोस्त ठाकुरद्वारा में शादी में शामिल होकर वापिस जसपुर लौट रहे थे कि एक 18 पहिया लकड़ी से भरे ट्रक स. HR63C 5553 को ओवरटेक करने के चक्कर में कार सड़क हादसे का शिकार हो गयी जानकारी के अनुसार ट्रक कार के ऊपर ही पलट गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) सोलह ढोंगी बाबा, धार्मिक भावनाओं के साथ कर रहे थे खिलवाड़, कार्रवाई।

जिससे कार पूरी तरह से पिचक गई और उसमें सवार 3 युवक एक जसपुर का सनी, एक ग्राम भगवंतपुर तथा एक निवारमंडी के युवक की उसमें दबकर दर्दनाक मौत हो गई। एक्सीडेंट इतना भयंकर था कि कार पूरी तरह से खत्म हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)ADG प्रशासन ने चारधाम यात्रा श्री बद्रीनाथ एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा ।।

मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव वालो की सहायता से कार की छत को काटकर तीनों युवाओं के शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवा दिया है। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है तथा जवान बच्चों की मौत से घरों में कोहराम मचा हुआ है।
बताया जाता है कि बीते साल देहरादून से एक साथ ही बीटेक किया है। ठाकुरद्वारा रोड पर हुए इस भीषण हादसे में जसपुर के निवारमंडी निवासी 22 वर्षीय पियूष पुत्र गिरिराज सिंह, गांव भगनपुर के 26 वर्षीय अमन पुत्र डोरी सिंह और जसपुर के गांव नागर कॉलोनी 22 वर्षीय सूर्य प्रताप सिंह पुत्र ऋषि पाल सिंह की मौत हो गयी। हादसा की सूचना आसपास के लोगों ने जसपुर कोतवाली को दी।

To Top