उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(हल्द्वानी) जन्मदिन पर याद की गई इंदिरा प्रियदर्शनी,कांग्रेसियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया याद।।

‘आयरन लेडी’ इंदिरा गांधी जी को जयंती पर कांग्रेस ने किया याद।

महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद बिष्ट के नेतृत्व में आज महानगर कांग्रेस ने स्वराज आश्रम में शक्ति, साहस और कुशल नेतृत्व की मिसाल रहीं भारत की
आयरन लेडी’ इंदिरा गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद किया।
महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद बिष्ट ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी जी महिला सशक्तिकरण की उम्दा मिशाल रही है इसलिए पूरा विश्व उनको आयरन लेडी के नाम से जानता है।
देश और देशवासियों के लिए उनका सम्पूर्ण समर्पण हमेशा हम सबके लिए अनुकरणीय रहेगा और कांग्रेस को ताकत देता रहेगा।
आज इतने वर्षों बाद भी इंदिरा गांधी जी और उनके कामों को याद किया जाता है। यह हर एक कांग्रेसी के लिए गर्व की बात है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून(मौसम अपडेट) पहाड़ों में आंधी तूफान बरसात,तराई में कोहरा जाने देश भर का ताजा मौसम का हाल।।

इस दौरान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हेमंत बगड़वाल, जिला महामंत्री मलय बिष्ट, पूर्व राज्य मंत्री सुहैल सिद्दीकी, गोविंद बगड़वाल, आनंद दरमवाल, एडवोकेट अनिल कन्नौजिया, एडवोकेट धर्मवीर, अमित रावत, कोमल जयसवाल, जसप्रीत गुजराल, अर्जुन राणा, मोहमद शाद अली, ताहिर हुसैन, रंजीत आदि ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गाँधी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया।

Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top