उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(नैनीताल) साक्षी का मनाया जन्मदिन तो देखा भारत ऑस्ट्रेलिया का फाइनल, विश्व कप में भारत की हार से दुखी महेंद्र सिंह धोनी हुए पंतनगर से दिल्ली रवाना।।

पंतनगर-: सरोवर नगरी नैनीताल में 14 नवंबर को पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपनी पत्नी साक्षी तथा बेटी के साथ पंतनगर एयरपोर्ट पर

पहुंचे जहां से उन्होंने कुछ पल बिताने के बाद इंडिगो फ्लाइट से नई दिल्ली को रवाना हो गए रवाना होने से पहले उन्होंने पंतनगर में अपने कुछ प्रशंसकों को ऑटोग्राफ दिए धोनी बीते मंगलवार को नैनीताल पहुंचे थे तथा सोमवार को वापस लौट

गए। बुधवार सुबह वे अपने पैतृक गांव जैंती ल्वाली अल्मोड़ा पहुँचे थे जहां पर उन्होंने गांव के सभी मंदिरों में पूजा अर्चना की थी। जिसके बाद अपने गांव में रह रहें अपने परिवार वालों से मुलाक़ात की थी। वहीं शुक्रवार को एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी का जन्मदिन मनाने के लिए अपनी बेटी व मित्रों

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(उत्तराखंड) राज्य में भारी बारिश. राजमार्ग बाधित. नौ जनपदों के लिए अलर्ट जारी।।

के साथ नैनीताल के एक कॉटेज में रुके थे जहाँ पर उन्होंने 19 नवंबर को अपनी पत्नी साक्षी का जन्मदिन मनाया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धोनी ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली से वार्ता की थी और भारत की जीत के लिए शुभकामनायें दी थी दिनभर धोनी गेस्ट हाउस में ही मैच देख रहें थे उनकी पत्नी और परिवार के लोग नैनीताल की सुंदरता का लुप्त उठा रहें थे।

वहीं एमएस धोनी नैनीताल से पंतनगर के लिए रवाना हुए और विश्व कप में भारत की हार का दु:ख भी उनके चेहरे पर नजर आया हालांकि इस पर उन्होंने कुछ बोले नही। वहां मौजूद मिडियाकर्मियों ने उनसे बात करने की कोशिश की परन्तु वह बिना जवाब दिए चले गए। कॉटेज के बाहर काफ़ी संख्या में लोग उनके साथ फोटो खींचने के लिए खडे थे परंतु धोनी अपने प्रशसको को हाथ हिलाकर गाड़ी में बैठ गए व काफिले के साथ पंतनगर के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)यहां दो जनपदों में भारी वर्षा की संभावना. ऑरेंज अलर्ट.रहे सतर्क।।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अपने पांच दिन के नैनीताल प्रवास के बाद सोमवार सुबह वापस पंतनगर एयरपोर्ट की ओर रवाना हुए वहीं अपने प्रवास के दौरान

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(कावड़ यात्रा) हल्द्वानी-रुद्रपुर.चोरगलियां- हल्द्वानी. लालकुआं-किच्छा. और यह भी भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित।।

उन्होंने अपने पैतृक गांव अल्मोड़ा में ईष्ट -देवों की पूजा अर्चना की जिसके बाद बाकी पांच दिन उन्होंने नैनीताल में बिताए। इस दौरान उनकी पत्नी साक्षी व बेटी जीवा सहित उनके मित्रों ने नैनीताल की सुंदरता का लुत्फ उठाया धोनी अधिकांश समय अपने गेस्ट हाउस में ही रहे। इस दौरान धोनी ने अपनी प्रशंसकों के साथ फोटो भी खिंचवाई वहीं प्रशंसकों को ऑटोग्राफ भी दिया। वहीं मीडिया से बात करते हुए उन्होंने नैनीताल व अल्मोड़ा की काफी प्रशंसा की और कहा कि व्यस्तता के चलते काफी समय बाद उनको अपने पैतृक गांव अल्मोड़ा आने का मौका मिला।

To Top