उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(भीमताल) सीएम धामी ने बताया कांग्रेस के घोषणा पत्र को मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र, साधा कांग्रेस पर निशाना ।।

भीमताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को भीमताल विधानसभा के लेटीबूंगा में पहुंचकर सांसद प्रत्याशी अजय भट्ट के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने जो घोषणा पत्र जारी किया है वह मुस्लिम लीग घोषणा पत्र है। साथ ही कांग्रेस हमेशा से तुष्टिकरण की राजनीति करते आ रही है। हमारी सरकार ने यूसीसी बिल लागू करने का काम किया है। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों के बदौलत इस बार भाजपा 400 पार सीट जीतने जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) उत्तराखंड में रेल परियोजनाओं को लगेंगे पंख. इस बजट से होंगे यह काम रेलमंत्री ने गिनाई प्राथमिकताएं।।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण, धारा 370 हटाने के साथ विश्व में भारत का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश से मोदी को हटाने की कोशिश कर ले लेकिन देश की जनता भाजपा के साथ है। प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड विकास में सबसे अधिक काम किया है। पीएम ने जमरानी बांध, कुमाऊं में एम्स, हल्द्वानी के विकास के लिए धनराशि दी है। उन्होंने कहा कि नैनीताल लोकसभा सीट के साथ अन्य सभी सीटें भाजपा जीतने जा रही है। सीएम ने कहा कि अब कांग्रेसी भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉 

सांसद प्रत्याशी अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के बदौलत भाजपा जीत हासिल करेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विधायक राम सिंह कैड़ा ने सभी का स्वागत किया। कहा कि आज कांग्रेस को बूथों में कार्यकर्ता नहीं मिल रहे हैं। इस दौरान नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा, मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष मनोज साह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कृपाल सिंह मेहरा, भाजपा जिला महामंत्री नवीन भट्ट, गोविंद सिंह समेत तमाम भाजपा नेता मौजूद थे

To Top