उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-:गौला का तांडव, पूर्व कबीना मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, तथा पब्लिसिटी कमेटी के अध्यक्ष सुमित हृदयेश ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा,पीड़ितों से मिले ।।

हल्द्वानी


पर्वती क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण ऊफनाई गौला नदी द्वारा क्षतिग्रस्त हो रहे गौला पुल की एप्रोच रोड का पूर्व काबीना मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने स्थलीय निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया इसके बाद उन्होंने इंदिरा नगर (गब्दा) बिंदुखत्ता में गौला नदी के कटान से प्रभावित हो रहे परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान दुर्गापाल ने
प्रशासन और सरकार से गौला पुल की सुरक्षा हेतु अविलंब कार्यवाही करे और साथ ही गौला नदी के कटान से प्रभावित परिवारों को अभिलंब आर्थिक मदद दिए जाने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) अनोखी पार्टी कर फिर सुर्ख़ियों में आए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत

उधर गौला नदी ओर कलसिया नाले उफान पर आने से काठगोदाम क्षेत्र अन्तर्गत बद्रीपुरा, देवलढूंगा और ठोकर लाइन क्षेत्रों में काफी नुकसान हुआ है। जहाँ ठोकर लाइन क्षेत्र में रेलवे ट्रैक गोला नदी के कारण भूस्खलन की जद मे आ गया वही बद्रीपुरा और देवलढूंगा क्षेत्र में भी कलसिया नाले के कारण काफी भूस्खलन हुवा है। उक्त क्षेत्रो का आज उत्तराखंड कांग्रेस पब्लिसिटी कमेटी के अध्यक्ष सुमित हृदयेश ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों संग स्थलीय निरीक्षण कर कलसिया नाले और गौला नदी से हुए नुकसान का जायजा लिया और प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनको शासन और प्रशासन द्वारा अविलंब राहत दिलवाने की बात कही।
इस दौरान पूर्व पार्षद मोहन बिष्ट, वरिष्ठ कांग्रेसी गोरी शंकर , श्रीमती शकुंतला देवी , प्रदेश कांग्रेस महासचिव वरुण प्रताप भाकुनी, सूरज बिष्ट और प्रदीप बिष्ट आदि लोगों ने सुमित हृदयेश को काठगोदाम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों में हुए नुकसान का जायजा करवाया।

To Top