उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-:मानव वन्यजीव संघर्ष में महिला घायल,हायर सेंटर किया रेफर,यहां का है मामला ।।

पौड़ी। 
उत्तराखंड में मानव वन्यजीव संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है ताजा मामले में आज एक जंगली सूअर ने घात लगाकर महिला को घायल कर दिया जिसे गंभीर अवस्था मे ताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार नैनीडांडा ब्लाक के कसाना पल्ला गांव के समीप एक महिला पर जंगली सूअर ने हमला कर घायल कर दिया। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नैनीडांडा भर्ती कराया गया। लेकिन महिला की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)आंचल ब्रांड ने बढाया एक और कदम,मिलेगी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान ।।

ग्राम प्रधान शकुंतला देवी के मुताबिक कसाना पल्ला गांव निवासी रोशनी देवी (28) पत्नी कृष्णपाल सिंह सोमवार शाम करीब चार बजे गांव के करीब खेत में मवेशियों के लिए घास काट रही थी। तभी अचानक झाड़ी में घात लगाकर बैठे जंगली सूअर ने उस पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, आईएमडी ने कहां होगी बरसात ।।

अचानक हमले से भयभीत महिला के चिल्लाने पर आसपास खेतों में अन्य महिलाएं ने शोर मचाया तब जाकर सूअर जंगल की ओर भागा। परिजनों ने लहूलुहान हालत में महिला को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नैनीडांडा ले गए।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)सीएम हेल्पलाइन,त्वरित निस्तारण के लिए चलेगा विशेष अभियान,सीएम के निर्देश।।

चिकित्सक ने बताया कि महिला के सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

To Top