Uttarakhand city news
रेलवे प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों की मांग को दृष्टिगत रखते हुए 25035/25036 रामनगर-दिल्ली-रामनगर उत्तराखण्ड सम्पर्क क्रान्ति एक्सप्रेस को पीरुमादारा (हाल्ट) पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान कर दिया गया है। 25036 रामनगर-दिल्ली सम्पर्क क्रान्ति पीरुमादारा 09.58 बजे पहुँचकर 09.59 बजे प्रस्थान करेगी तथा 25035 दिल्ली-रामनगर सम्पर्क क्रान्ति एक्सप्रेस पीरुमादारा 20.33 बजे पहुँचकर 20.34 बजे प्रस्थान करेगी। इन गाड़ियों का संचलन बाकी सभी स्टेशनों पर पूर्व निर्धारित समय सारणी के अनुसार होगी।
उक्त गाड़ी के ठहराव हो जाने से यहां के क्षेत्रीय जनता को व्यापार, इलाज एवं नौकरी पेशा आदि करने के लिए तथा बच्चों को भी अपनी पढ़ाई करने के लिए मुरादाबाद एवं दिल्ली आदि शहरों से सीधी कनेक्टिविटी मिल जायेगी।




