उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(नैनीताल)घबराने की कोई जरूरत नहीं, जनपद में पर्याप्त मात्रा में इतना है डीजल-पेट्रोल का स्टॉक ।।

नैनीताल में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, प्रशासन ने किया स्पष्ट
नैनीताल, 17 अप्रैल 2026।
जनपद नैनीताल में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही आशंकाओं के बीच प्रशासन ने स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है। जिला पूर्ति अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सभी क्षेत्रों में ईंधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और कहीं भी घबराने जैसी स्थिति नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) उत्तराखंड हाई कोर्ट ने हल्दूचौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को लेकर फिर की सुनवाई ।।


प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार हल्द्वानी, काठगोदाम और लालकुआं क्षेत्र में सबसे अधिक स्टॉक उपलब्ध है, जहां 61 पेट्रोल पम्पों पर 573.469 केएल पेट्रोल और 515.911 केएल डीजल मौजूद है। इसके अलावा रामनगर, कालाढूंगी, नैनीताल, भीमताल सहित अन्य क्षेत्रों में भी पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है।
अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में आज अतिरिक्त ईंधन की आपूर्ति भी प्रस्तावित है, जिससे स्टॉक और मजबूत होगा। तेल कंपनियों को पम्पों पर निरंतर आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं और पूरे सिस्टम की नियमित समीक्षा की जा रही है।

To Top