उत्तर प्रदेश

(बड़ी खबर) कालाढूंगी से महेश शर्मा ने छोड़ी कांग्रेस, थामा भाजपा का दामन।।

नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के प्रकाश जोशी को हाई कमान द्वारा टिकट दिए जाने से खफा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेश शर्मा भाजपा में शामिल हो गए हैं।
उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक के बाद एक तगड़े झटके लग रहे हैं जिससे कांग्रेस की चूले हिली हुई है आज कांग्रेस को जनपद नैनीताल की कालाढूंगी विधानसभा सीट से बड़ा झटका लगा है । वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव महेश शर्मा ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी)रेल भूमि मामला. अगली तारीख में आ सकता है बड़ा फैसला।।

आज कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और कालाढूंगी से प्रत्याशी रहे महेश शर्मा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिलाई पार्टी की सदस्यता,महेश शर्मा के साथ कई पदाधिकारियों सहित दर्जनों लोग हुए भाजपा में शामिल हो गए है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) यहां पीसीएस अधिकारियों के हुए प्रमोशन.देखें आदेश।।

कार्यक्रम के दौरान कालाढूंगी से भाजपा विधायक बंशीधर भगत भी रहे मौजूद, महेश शर्मा की जॉइनिंग में भाजपा नेता महेंद्र अधिकारी की रही अहम भूमिका,
नैनीताल लोकसभा से प्रकाश जोशी को टिकट मिलने से नाराज बताए जा रहे थे महेश शर्मा।

To Top