उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(कालाढूंगी) दुग्ध संघ अध्यक्ष ने कैबिनेट मंत्री का किया स्वागत ।।

कालाढुंगी दुग्ध केंद्र में मंत्री खजान दास का भव्य स्वागत
दुग्ध उत्पादकों में उत्साह, सरकार ने विकास के प्रति जताई प्रतिबद्धता
लालकुआं/कालाढुंगी, 18 अप्रैल। नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अवशीतन दुग्ध केंद्र कालाढुंगी में समाज कल्याण मंत्री खजान दास के आगमन पर भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा सहित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में पहुंचे दुग्ध उत्पादकों ने मंत्री का फूल-मालाओं से गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के दौरान केंद्र परिसर नारों और तालियों से गूंज उठा, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया। उपस्थित दुग्ध उत्पादकों के चेहरे पर उत्साह और उम्मीद साफ दिखाई दी।
अपने संबोधन में मंत्री खजान दास ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है तथा विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।
इस अवसर पर पूर्व डायरेक्टर शेखर चंद्र जोशी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पी एंड आई सुभाष बाबू, एफओ शांति कोरंगा, मीना रौतेला, बलवंत सिंह भगत, हेमंत पाल, विपिन तिवाड़ी, भगवान सिंह कुमटिया सहित अनेक दुग्ध उत्पादक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

To Top