उत्तराखण्ड

(बड़ी खबर)सीयूईटी यूजी 2026: सब्जेक्ट डिटेल अपडेट की प्रक्रिया शुरू,इस माह में होगी परीक्षा ।।

सीयूईटी यूजी 2026: सब्जेक्ट डिटेल अपडेट की प्रक्रिया शुरू, मई में होगी परीक्षा
नई दिल्ली, 18 अप्रैल। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) यूजी 2026 के लिए सब्जेक्ट डिटेल अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी 17 से 19 अप्रैल 2026 तक अपने विषयों में संशोधन कर सकते हैं।
एनटीए द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सीयूईटी यूजी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 जनवरी 2026 से शुरू हुई थी। आवेदन की अंतिम तिथि 4 फरवरी 2026 निर्धारित की गई थी, जबकि फीस जमा करने की अंतिम तिथि 7 फरवरी 2026 रही। इसके बाद 9 से 11 फरवरी तक करेक्शन विंडो खोली गई और 23 से 26 फरवरी के बीच फॉर्म दोबारा खोलने का अवसर भी दिया गया।
परीक्षा का आयोजन 11 मई से 31 मई 2026 के बीच प्रस्तावित है। एडमिट कार्ड परीक्षा से पूर्व जारी किए जाएंगे, जबकि परिणाम की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 1000 रुपये, ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 900 रुपये और एससी/एसटी/पीएच वर्ग के लिए 800 रुपये निर्धारित किया गया है। अतिरिक्त विषयों के लिए अभ्यर्थियों को अलग से शुल्क देना होगा।
शैक्षणिक योग्यता के तहत अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण या उपस्थित होना आवश्यक है। इस परीक्षा के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
एनटीए ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन से पूर्व सूचना पुस्तिका (इन्फॉर्मेशन ब्रोशर) को ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि पात्रता, पाठ्यक्रम और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों की सही जानकारी मिल सके।

To Top