उत्तराखण्ड

बिग ब्रेकिंग(हल्द्वानी) 12 घंटे भी नहीं गुजर पाए पुलिस ने तीन व्यक्तियों को मय माल के साथ किया गिरफ्तार ।।

काठगोदाम पुलिस ने 12 घंटे में चोरी का सम्पूर्ण सामान बरामद कर 03 व्यक्यिों को किया गिरफ्तार

हल्द्वानी
काठगोदाम पुलिस ने कार से चोरी करने के 12 घंटे के भीतर मय माल के साथ तीन किशौर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है आरोपियों ने कार का शीशा तोड़कर उसमें रखे बैग से माल साफ कर दिया था आरोपियों की पहचान रजत कुमार पुत्र स्वर्गीय पूरन चंद्र उम्र 19 वर्ष,राहुल पुत्र पूरन चंद्र उम्र 22 वर्ष।तथा बादल कुमार पुत्र कमल प्रसाद उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है ।
मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती अंजलि जोशी पत्नी प्रदीश सुधाकर नायर निवासी सुभाषनगर हल्द्वानी ने पुलिस में तहरीर देकर अपनी पार्क की गई कार जो कि रॉयल बैंकट हाल के पार्किंग में खड़ी थी का पीछे से शीशा तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा कार में रखे पर्स को चोरी कर लिया पर्स में एक जोड़ी कान के कुंडल(टाप्स) सोने के, एक जोड़ी कान की रिंग चांदी के,गाड़ी की 2 चाबियां, पावर बैंक , 2000 रुपये नकद और कुछ कागजात थे जिसको अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया था ।
जिस पर काठगोदाम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न सीसीटीवी फुटेज के आधार चोरों की तलाश कर तीन किशोरों को मय चोरी के सामान के गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो कान के टॉप्स पीली धातु के, दो चैन पट्टी सफेद धातु की.एक कान का कुंडल सफेद धातु का,दो कार की चाबियां , पावर बैंक , 2000 रुपये तथा पर्स में रखे कागजात बरामद किए। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर तीनों का चालान कर दिया पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रकाश चंद्, हरीश आर्य, कांस्टेबल एजाज अहमद, प्रेम प्रकाश, योगेश कुमार आदि थे।

To Top