नैनीताल

बिग ब्रेकिंग-:पहाड़ की मूसलाधार बरसात और पानी का सैलाब रामनगर के रपटों में,बाइक सवार को बाइक निकालनी पड़ी महंगी,बाइक बही दोनों युवकों को सकुशल बचाया।

रामनगर-
उत्तराखंड राज्य मौसम विभाग का पूर्वानुमान लगातार सही साबित हो रहा है पर्वतीय जिलों में हो रही लगातार मूसलाधार बरसात के बावजूद भी वहां जनजीवन अस्त व्यस्त है ठीक इसके विपरीत पहाड़ों से बहकर मैदानी क्षेत्र में आ रहा पानी का सैलाब भी लोगों की मुसीबत का सबब बनता जा रहा है ताजा मामले में आज क्षेत्र एवं पर्वती क्षेत्र में हुई बरसात के बाद नदी नाले उफान पर हुए वही सड़कों पर बह रहे नालों मे लोग मोटरसाइकिल,गाडिय़ां निकालने में अपनी जान खतरे मे डाल रहे हैं।
ताजा मामला मंगलवार का है जहाँ रामनगर पाटकोट मार्ग पर टेड़ा गाँव के पास मन्दिर से पहले आने वाले रपटे मे बारिश के कारण तेज बहाव आने के कारण नाले मे बाइक रपटे से नीचे नदी मे गिर गयी ।बाइक सवार दो युवकों ने बमुश्किल कूदकर जान बचाई। Uk 04Z 1416 नंबर की गाड़ी तेज बहाब मे बह गयी, जिसे मौके पर उपस्थित लोगों ने निकालने की कोशिश कर रहे हैं खा कम पानी होने के बाद लोगों ने बमुश्किल किसी तरीके से बाइक को बाहर निकालना इस घटना से घंटों अफरा-तफरी का माहौल रहा तथा पानी के तेज बहाव से काफी देर तक यातायात अवरुद्ध रहा। देखिये वीडियो।

To Top