उत्तर प्रदेश

56-LKU-:काउंटिंग से पांच दिन पहले कांग्रेस ने तीन पदाधिकारियों को दिखाया बाहर का रास्ता, कांग्रेस के खिलाफ किया था दुष्प्रचार।।

लालकुआं:चुनाव में हरीश रावत के खिलाफ किया दुष्प्रचार पार्टी ने तीन कांग्रेसियों को दिखाया बाहर का रास्ता

हल्द्वानी: 56 लाल कुआं विधानसभा सीट से चुनाव लड़े पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चुनाव कैंपेन के दौरान कांग्रेस पार्टी विरोधी गतिविधियों मे लिप्त पाए जाने पर कांग्रेस ने तीन पदाधिकारियों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर सीधा संदेश देने का प्रयास किया है कि पार्टी लाइन से हटकर चलने वालों के लिए यही रास्ता होगा। कांग्रेस के नैनीताल जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल के आदेश पर जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस भूपाल सिंह सम्मल, जिला संगठन मंत्री मनोज पौडियाल और न्याय पंचायत क्षेत्र अध्यक्ष भगवान सिंह सम्मल को कांग्रेस पार्टी से निष्कासित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  बिग ब्रेकिंग(उत्तराखंड)यहां उप निरीक्षकों के हुए स्थानांतरण.आदेश हुए जारी.....

तीनो ने लालकुआं विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे पूर्व सीएम एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के खिलाफ दुष्प्रचार किया गया था , जांच करने पर उक्त तीनों पदाधिकारी इसमें संलिप्त पाए गए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष नैनवाल ने इस संबंध में उचित कार्रवाई करने के निर्देश उन्हें दिए थे जिसके बाद तीनों पदाधिकारियों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top