उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट(देहरादून) इन जनपदों में होगी आज बरसात, देखें देश भर की मौसम धड़कन ।।

Uttarakhand city news Dehradun मौसम विज्ञान केंद्र ने आज देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। इन जिलों में बिजली चमकने के साथ तेज गर्जन का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज एक बार फिर से मौसम बिगड़ सकता है। देहरादून के साथ ही उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

फिलहाल 23 मार्च तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम साफ होने के चलते मसूरी बुरांशखण्डा के साथ ही अन्य पर्यटन स्थलों से पर्यटक हिमालय का दीदार कर रहे हैं। गुनगुनी धूप पर्यटकों को काफी लुभा रही है।

बुधवार को देहरादून में चटख धूप ने लोगों के पसीने छुड़वा दिए। शाम के समय हवा चलने से मौसम सुहावना हो गया और गर्मी से काफी हद तक राहत मिली। देर शाम से आसमान में बदल मंडराने लगे। वहीं चकराता और आसपास के क्षेत्र में शाम के समय गरज चमक के साथ ओलावृष्टि हुई जिससे तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) अब सरकारी स्कूलों में बस सुविधा.15 बसों को दिखाई सीएम ने झंड़ी ।।

मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह के अनुसार आज मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं जिससे तापमान में भी वृद्धि हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में गर्मी से राहत मिलेगी। बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30.8 और न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 30.6 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा।

मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.1 और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान 20.9 और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी)कुमाऊं आयुक्त का जनता दरबार ई- रिक्शा स्वामी को ऐसे मिला न्याय ।

देश भर में मौसम प्रणाली:

एक ट्रफ केंद्रीय ओडिशा से छत्तीसगढ़ होते हुए विदर्भ तक निचले स्तरों में बनी हुई है।

एक चक्रवाती प्रणाली दक्षिण तमिलनाडु के ऊपर स्थित है।

एक अन्य ट्रफ मराठवाड़ा से दक्षिण तमिलनाडु तक आंतरिक कर्नाटक से होते हुए गुजर रही है।

एक पश्चिमी विक्षोभ दक्षिण-पूर्व ईरान और इससे सटे क्षेत्रों के ऊपर 3.1 से 9.6 किलोमीटर की ऊँचाई के बीच चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटे के दौरान, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) शिक्षा विभाग में छुट्टियों को लेकर जारी हुआ यह आदेश ।।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटे के दौरान, अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है।

केरल, आंतरिक तमिलनाडु, दक्षिण कर्नाटक तट, लक्षद्वीप और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 19 और 20 मार्च को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं।

पूर्वी मध्य प्रदेश, दक्षिण बिहार, झारखंड, गंगा किनारे पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 20 मार्च को हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

21 मार्च तक बारिश की गतिविधियां गंगा किनारे पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तर ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और दक्षिण बिहार तक फैल सकती हैं।

To Top
-->