उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट(देहरादून) प्री मानसून से बदला रहेगा मौसम, आज भी बरसात और आंधी तूफान की ।।

Uttarakhand city news dehradun
उत्तराखंड में प्री मानसून के प्रभाव से मौसम का मिजाज आज भी बदला हुआ रहने वाला है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना है। देहरादून समेत कई इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम का मिजाज आज भी बदला हुआ रहने वाला है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना है। देहरादून समेत कई इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार
6 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियां ज्यादा देखने को मिलेंगी। वहीं देहरादून, टिहरी और पौड़ी में भी हल्की बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य बना हुआ है, जबकि पहाड़ी इलाकों में यह सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है।
रविवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस पंतनगर में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस टिहरी में दर्ज हुआ। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा, जबकि पहाड़ों में यह सामान्य से नीचे या सामान्य के आसपास बना रहा।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल राज्य में हीट वेव (लू) को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। प्रमुख स्थानों में जानकीचट्टी (25 मिमी), कुथनौर (21 मिमी), पुरोला (20 मिमी), चिन्यालीसौड़ (16 मिमी), मनेरी (16 मिमी), बड़कोट (15 मिमी) और चकराता (14.2 मिमी) शामिल रहे। इसके अलावा हर्षिल में 20 मिमी, राजगढ़ी में 12.5 मिमी और नैनीबाग में 11.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश और तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर फिलहाल जारी रह सकता है, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा।

To Top