उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट(देहरादून) आज भी मौसम में राहत, तेज हवाओं के साथ होगी बरसात, यहां हिमपात,

Uttarakhand city news dehradun देहरादून,
राज्य के विभिन्न हिस्सों, विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में शनिवार को हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि मैदानी इलाकों में दिन आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहा। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहने की संभावना है।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने आज पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। अन्य पर्वतीय जिलों में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि मैदानी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज-चमक के आसार हैं।
राजधानी देहरादून में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। यहां हल्की बारिश, गरज-चमक और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। देहरादून में अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
शनिवार को दर्ज तापमान के अनुसार देहरादून में अधिकतम 30.1 और न्यूनतम 18.9 डिग्री सेल्सियस, पंतनगर में 32.8 और 20.2 डिग्री, मुक्तेश्वर में 18.1 और 9.2 डिग्री तथा नई टिहरी में 19.5 और 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं वर्षा के आंकड़ों में बद्रीनाथ और पांडुकेश्वर में 9 मिमी, नौगांव में 8 मिमी, संकरी में 6 मिमी, मोरी में 5 मिमी, लोहाघाट और डीडीहाट में 3.5-3.5 मिमी तथा हर्षिल और सतपुली में 2-2 मिमी बारिश दर्ज की

To Top