उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड)यहां इस जनपद के इन क्षेत्रों में तीन दिन का स्कूलों में अवकाश,आदेश जारी।।

Uttarakhand city news बच्चों के लिए मतलब की खबर आ रही है यहां कक्षा एक से लेकर कक्षा 12 तक के छात्रों के लिए 3 दिन का स्कूल में अवकाश घोषित किया गया है खंड शिक्षा अधिकारी ने निर्देश देते हुए बताया कि पोखड़ा ब्लॉक के कोलाखाल क्षेत्र में नरभक्षी बाघ के आतंक के चलते विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) इन पुलिस अधिकारियों का प्रमोशन के साथ हुआ स्थानांतरण, बने पुलिस उपाधीक्षक,आदेश जारी ।।

पौड़ी
जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड पोखड़ा अंतर्गत संकुल कोलाखाल क्षेत्र में नरभक्षी बाघ के बढ़ते आतंक को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत एहतियातन विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (चंपावत) यूपीएससी में बड़ा मुकाम हासिल करने वाले अनुज पंत को सीएम धामी ने किया सम्मानित ।।

खंड शिक्षा अधिकारी पोखड़ा मनोज कुमार जोशी ने बताया कि न्याय पंचायत कोलाखाल के अंतर्गत संचालित रा०प्रा०वि० पाटल्यूं, मयलगांव, पटोटी तथा जनता इंटर कॉलेज कुण्जखाल में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक दिनांक 04 अप्रैल 2026 (शनिवार) एवं 06 अप्रैल 2026 (सोमवार) को अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) बदलेगा मौसम,साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान, यहां बर्षा, हिमपात,

उपजिलाधिकारी रेखा आर्य ने बताया कि यह निर्णय क्षेत्र में उत्पन्न परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि उक्त आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।

To Top