उत्तर प्रदेश

मौसम अपडेट(देहरादून) पांच जनपदों में बरसात और इन जनपदों में होगा घना कोहरा,मौसम विभाग का जाने अपडेट ।।

देहरादूनः उत्तराखंड राज्य मौसम विभाग ने 3 घंटे का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के हरिद्वार एवं उधम सिंह नगर जनपदों में घना कोहरा होने की संभावना व्यक्त की है साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पिछले तीन दिन हुई बारिश और बर्फबारी से ठंड काफी बढ़ गई है। हालांकि अगले तीन दिनों तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छा सकता है और पहाड़ों में पाला पड़ने से दिक्कतें हो सकती है। तापमान में तेजी से गिरावट की आशंका है। उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) 442 स्मार्ट क्लास रूम का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ. इन विद्यार्थियों को किया सम्मानित।।

उत्तराखंड में 3 दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम, पहाड़ों में पाला बढ़ाएगा परेशानी

वहीं, पर्वतीय क्षेत्र में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार गुरुवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की बारिश होने आसार हैं। जबकि मैदानी क्षेत्र में घना कोहरा छानी के आशंका है

To Top