उत्तराखण्ड

दुखद(उत्तराखंड)कैंटर खाई में गिरा.चालक की दर्दनाक मौत ।।

Uttarakhand city news उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं रविवार को हुए एक बड़े सड़क हादसे में एक बहन चालक के खाई में वहां गिरने से दर्दनाक मौत हो गई घटना महादेव चट्टी के पास की बताई जाती है जहां गहरी खाई में वहां गिरने से खौफनाक हादसा में 49 वर्षीय चालक की दर्दनाक मौत, हुई है एसडीआरएफ ने मृतक के सबको कब्जे में लेकर रेस्क्यू कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया ।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) तीन घंटे इन जनपदो में आंधी-तूफान,बरसात की चेतावनी ।।

रविवार को चौकी तीन धारा जनपद टिहरी गढ़वाल से सूचना मिली कि महादेव चट्टी के पास एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही पोस्ट ब्यासी एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचकर टीम द्वारा सड़क से लगभग 250 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरे ट्रक तक पहुंच बनाई गई। मौके पर व्यक्ति मृत पाया गया टीम द्वारा रोप रेस्क्यू तकनीक का उपयोग करते हुए शव को सुरक्षित रूप से खाई से निकालकर सड़क मार्ग तक लाया गया।
उक्त शव को आवश्यक कार्यवाही हेतु मौके पर उपस्थित जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। शव की पहचान,मनोज उर्फ शीशपाल पुत्र अजेंदर सिंह, उम्र 49 वर्ष, निवासी अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। टिहरी गढ़वाल न्यूज़

To Top